आदित्यपुर, मार्च 3 -- गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-5 में आदर्श नगर में नव निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का सोमवार को पूजा-पाठ के बाद विधि-विधान से उद्घाटन किया गया। क्षेत्र की चयनित पार्षद विनीता कुमारी ने भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास का शुभारंभ हो गया है। इस क्षेत्र की चिरलंबित आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण भी उन्हीं के प्रयास से संभव हो पाया है। इस अवसर पर समाजसेवी पिंटू सिंह, सेविका-विनीता शर्मा, सुनील शर्मा, पवन सिंह, कौशल किशोर, मनोरंजन कुमार, धीरेन शर्मा, अमरजीत सिंह, नागेंद्र शर्मा, सत्यम मिश्रा, संजय कुमार, विपिन कुमार, आर्यन कुमार समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...