पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। सरकार के नव निर्माण के नौ साल पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शासन से मिले निर्देशों के क्रम में 12 सदस्सीय टीम का गठन कर दिया गया है। इसमें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों के दायित्व तय कर आयोजनों को सफलतापूर्वक कराने के लिए गया है। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह डीएम के अलावा सीडीओ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार श्रीवास समेत सचिव एडीएम विरा प्रसून द्विवेदी, सीएमओ अलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर,जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, मनरेगा उपायुक्त वंदना सिंह, एआर कोआपरेटिव प्रदीप कुमार, डीआईओएस राजीव कुमार, बीएसए रोशनी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह और जिला सूचना अधिकारी मुशाहिद की टीम बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...