नव नियुक्त सहायक आचार्यो को दी गई मानव तस्करी व शिक्षकों की भूमिका विशेषक ट्रेनिंग
पलामू, जुलाई 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में शनिवार को नव नियुक्त सहायक आचार्यो केलिए गैर-आवासीय एक दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड के परिप्रेक्ष्य में मानव तस्करी एवं शिक्षक की भूमिका पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेदिनीनगर स्थित पलामू जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रभारी प्राचार्य डॉ धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020), समेकित शिक्षा और शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम आज की शैक्षणिक व्यवस्था के मुख्य आधार हैं। आधुनिक दौर में शिक्षक की भूमिका महज पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें बाल संरक्षण, डिजिटल दक्षता और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी सजग रहना होगा। शिक्षक ही समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.