सराईकेला, अगस्त 12 -- खरसावां। राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित नव नियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान से जुड़े मामले में शिक्षा विभाग ने सकारात्मक जवाब दिया है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई के झारखंड विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्पष्ट किया है कि नव नियुक्त सहायक आचार्यों के बकाया वेतनादि भुगतान के संबंध में विभागीय स्तर पर निर्देश जारी किए गए हैं। विधायक ने सवाल उठाया था कि राज्य भर के विभिन्न जिलों में पदस्थापित नव नियुक्त सहायक आचार्यों को वेतन भुगतान के संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से 08 जून, 2026 को निर्गत पत्र संख्या-923 के माध्यम से क्या निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा चयन वेतनमान का लाभ विभाग ने इसे स्वीकारात्मक बता...