नव नियुक्त सहायक आचार्यों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने किया संबोधित
जमशेदपुर, जुलाई 17 -- समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को नव नियुक्त सहायक आचार्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन और उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने शिक्षकों को पदस्थापन पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि कठिन परिश्रम से मिली इस सफलता को विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण में समर्पित करें। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, उप विकास आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार को नव नियुक्त शिक्षकों से बड़ी अपेक्षाएं हैं और उन्हें शहरी या ग्रामीण, जहां भी पदस्थापना मिले, पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षकों को विभागीय कार्यप्रणाली, विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक दायित्वों और गुणव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.