दुमका, मार्च 14 -- जामा। शनिवार को चुटोबेदिया मंडल स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज हांसदा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बारी-बारी से माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी अरूण राय ने कहा कि मनोज हांसदा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की है और संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वहीं पूर्व अनुसूचित जनजाति मंडल महामंत्री दिलीप हांसदा ने कहा कि मनोज हांसदा पहले भाजपा चुटोबेदिया मंडल के महामंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, इसलिए वे मंडल की संगठनात्मक स्थिति को बारीकी से जानते हैं। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज हांसदा ने कहा कि पार्टी ने गरीब परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.