पलामू, दिसम्बर 19 -- विश्रामपुर। प्रखंड भाजपा ने शुक्रवार को विश्रामपुर नगर पंचायत मुख्यालय में सम्मान समारोह कर नव नियुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ज्वाला गुप्ता को सम्मानित किया। अध्यक्षता पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम व संचालन संतोष राम ने किया। डॉ* श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर पुष्प अर्पण व वंदे मातरम गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भाजपा जिला उपाध्याय रामचंद्र यादव, वरिष्ठ नेता डॉ बीपी शुक्ला आदि ने विश्रामपुर के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बनने पर ज्वाला गुप्ता को प्रोत्साहित किया। किरण देवी, राजन पांडेय, शिववंश मिश्रा, सुनील कुमार चौधरी, रजनीश चंद्रवंशी, सत्यनारायण सोनी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बेबी देवी, अर्चना देवी, संजय ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार आदि मौके पर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.