नव नियुक्त बीडीओ गांवों के विकास को दें नईं गति: केशव
लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवनियुक्त खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि वे गांवों के विकास को गति दें। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी के समक्ष बुधवार को 42 बीडीओ ने पदभार संभाला।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीडीओ अपनी प्रतिभा, क्षमता और प्रशासनिक दक्षता का भरपूर उपयोग कर गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बीडीओ ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकारी योजनाओं का लाभ गांवों तक पहुंचाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.