अल्मोड़ा, जून 2 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। नवनियुक्त बीडीओ सुंदर सिंह दरियाल का ग्राम प्रधान संगठन ने स्वागत किया। बीडीओ ममता कार्की का स्थानांतरण के बाद उन्हें ब्लॉक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही दरियाल ने ब्लॉक का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। यहां संगठन के अध्यक्ष भूपाल बोरा, विपिन शर्मा, तारा सिंह नेगी, रघुवर सिंह, सूरज सिंह, मनोज कुमार, कैलाश पांडे, गीता देवी, सुंदर गिरी, हरीश पटवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...