महाराजगंज, मार्च 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बहुजन समाज पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम का नगर के एक मैरेज हाउस में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरे लगन व परिश्रम से कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को संगठित कर पूरा कराया जाएगा।स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य मण्डल प्रभारी घनश्याम दास ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के युवाओं को नेतृत्व देने के निर्णय से पार्टी को और मजबूती मिली है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने कहा कि हमारी नेता जो जो जिम्मेदारी हमे दी है उसपर शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम को नवनियुक्त मंडल प्रभारी राहुल कुमार गौतम, सूरज नायक प्रेम सागर भारती, मनोज गौतम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.