समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- उजियारपुर, निसं। प्रखंड के उमवि बिरनामा तुला के परिसर में रविवार को भाजपा उत्तरी मंडल कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय दास ने की। इसमें नवनियुक्त मंडल प्रभारी चन्दन कुमार मिश्रा को कार्यकर्ताओं ने पंचायत अध्यक्ष सरोज राय के नेतृत्व में स्वागत करते हुए पाग चादर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया एवं 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को धुमधाम से मनाने की बात कही। मौके पर मनोज पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, रविन्द्र कुमार दास, शैलेन्द्र राय, मुन्ना झा, प्रेम कुमार झा, तेज नारायण राय, चंद किशोर झा, मुकेश कुमार, दुखन राय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...