नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
बलरामपुर, जुलाई 16 -- बलरामपुर। युवा भाजपा नेता विशाल सिंह ने लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री अभिजीत मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित से भेंट कर संगठन की सफलता की कामना की। विशाल सिंह ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा पुनः सरकार बनाएगी। यह भी पढ़ें- फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : प्रकाश पाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.