मथुरा, फरवरी 27 -- भाजपा महानगर अध्यक्ष ने अंतापाड़ा स्थित कैंप कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों को पटुका ओढा कर सम्मानित करते हुए स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने स्वागत समारोह में होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, जिला प्रतिनिधि विजय शर्मा तथा घनश्याम सैनी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने नव दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पार्टी की नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। श्याम शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी रामकिशन पाठक हेमंत खंदौली श्याम शर्मा नितिन चतुर्वेदी अमित पाठक राकेश तोमर सर्वेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.