नव नियुक्त थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात
दुमका, मई 3 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि।काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़िया समाज के प्रतिनिधियों ने नव नियुक्त थाना प्रभारी बलराम सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समाज के लोगों ने थाना प्रभारी का स्वागत किया। पहाड़िया संगठन समुदाय के प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह ने कहा कि पहाड़िया समाज के समुदाय के लोग बहुत ही निम्न वर्ग से आते हैं और बड़े ही ईमानदार होते हैं। इनमें हुनर की कोई कमी नहीं होती है। मुलाकात के दौरान थाना प्रभारी बलराम सिंह ने पहाड़िया समाज को आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को यदि किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई होती है, तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। अवसर पर जागेश्वर सिंह, सुरेंद्र देहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.