सिमडेगा, जनवरी 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक पूरी का अभिनंदन शनिवार को अखौरी गार्डन में किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय अखौरी एंव उनके साथियों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमला प्रधान भी उपस्थित थी। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक पूरी का बुके और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन मजबूती और पार्टी को नई उर्जा देने का संकल्प लिया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद भी ग्रहण किया। मौके पर लक्ष्मण बड़ाईक, तुलसी साहू, ओपी साहू, हनुमान बांदिया, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश केसरी, भूषण सिंह, अनूप प्रसाद, मुरारी बड़ाइ्रक, श्रद्धानंद बेसरा, बसंत मांझी, पप्पू अग्रवाल, फणिभूषण साहा, अभय विश्वकर्मा, चंदन लाल, दुर्गा प्रसाद, अनूप केसरी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.