काशीपुर, सितम्बर 10 -- काशीपुर। नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों और गन्ना विकास परिषदों के गठन संबंधी जानकारी दी गई। गुरुवार को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखंड के तहत नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र, काशीपुर में शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गन्ना एवं चीनी आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने किया। उन्होंने नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों से पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों को गन्ना सर्वेक्षण, क्रॉप कटिंग, विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों के क्रियान्वयन, गन्ने की उन्नतिशील प्रजातियों के गुण-दोष और गन्ना बीज के रखरखाव आदि की जानकारी द...