गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। यांत्रिक कारखाना के नव नियुक्त मुख्य कारखाना प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद पीआरकेएस के महामंत्री और एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उनसे मिला। इस दौरान महामंत्री राय ने शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य कारखाना प्रबंधक को कर्मचारियों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया। शर्मा ने समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्रीय सहायक मंत्री ओपी सिंह, कारखाना मंडल मंत्री कुलदीप मणि त्रिपाठी, दीपक चौधरी, मंडल मंत्री मुख्यालय फिरोजुल भाई सतीश श्रीवास्तव, शमशाद, ईश्वर चंद्र विद्यासागर मंडल अध्यक्ष कारखाना लक्ष्मी श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.