शामली, सितम्बर 25 -- थानाभवन। 85 यूपी बटालियन शामली के कमांडिंग ऑफिसर लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में निरीक्षण के लिए आए जिसमें एनसीसी के सीनियर अधिकारी लेफ्टिनेंट सुरेंद्र सिंह व जूनियर अधिकारी अशोक कुमार ने नव नियुक्त कमांडिंग आफिसर कर्नल एस एस कार्की को पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान नवनियुक्त कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस एस कार्की ने लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को आर्मी के बारे में जानकारी देते हुए गहनता से बताया तथा निरीक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट के लिए ट्रेनिंग के इंस्ट्रूमेंट एवं डमी राइफल ने मिलने पर प्रधानाचार्य चंदेश्वर प्रसाद को हिदायत दी की एनसीसी की सहायता नहीं करेंगे तो आपके यहां से एन सीसी हटाकर किसी और कॉलेज को दे दी जाएगी क्योंकि एनसीसी कैडेट्स के लिए बहुत सारे कॉलेज वेटिंग लिस्ट में है...