पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी आदेश के आलोक में जिला स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव-नियुक्त एएनएम का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उक्त उन्मुखीकरण में मातृ स्वास्थ्य , शिशु स्वास्थ्य , परिवार नियोजन , नियमित टीकाकरण , आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत 12 सेवा पैकेज तथा यू-विन पोर्टल पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रखंड स्तर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक प्रबंधक द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं की एएनसी करवाना एएनएम की जिम्मेवारी प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.