नव नालंदा महाविहार में 22 अगस्त को होगा बोधिवन का लोकार्पण
बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- बौद्ध विरासत एवं पर्यटन की दिशा में नव नालंदा महाविहार का महत्वपूर्ण कदम नालंदा, निज संवाददाता। थेरवाद बौद्ध परंपरा में वर्णित 28 बुद्धों और उनसे संबद्ध पवित्र बोधिवृक्षों की परंपरा को जीवंत रूप में संरक्षित करने के उद्देश्य से नव नालंदा महाविहार द्वारा बोधिवन की स्थापना की जा रही है। इसका लोकार्पण 22 अगस्त को होगा। इसे महाविहार के सांस्कृतिक ग्राम में स्थित ह्वेनसांग स्मारक परिसर के समीप विकसित किया जा रहा है।
परियोजना के उद्देश्य थेरवाद बौद्ध परंपरा में 28 बुद्धों का वर्णन मिलता है। परंपरा के अनुसार इन बुद्धों का विशिष्ट बोधिवृक्षों के साथ संबंध रहा है। इन सभी बुद्धों और उनके संबद्ध बोधिवृक्षों को एक ही परिसर में संरक्षित एवं प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है। बोधिवन में प्रत्येक वृक्ष के साथ संबंधित बुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.