बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- फोटो: नालंदा 01: व्हेनसांग स्मृति भवन। नालंदा, निज संवाददाता। यूनेस्को विश्व धरोहर नालंदा खंडहर के पास सांस्कृतिक ग्राम में 12 फरवरी को 19वां 'ह्वेनसांग स्मृति दिवस' धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चीन के महावाणिज्यदूत (कौंसल जनरल) शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह करेंगे। कुलपति ने बताया कि यह स्मारक परिसर केवल एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि भारत और चीन के बीच सदियों पुराने बौद्धिक और सांस्कृतिक संवाद का जीवंत प्रतीक है। उन्होने बताया कि 7वीं शताब्दी के महान चीनी यात्री ह्वेनसांग की स्मृति में बना यह परिसर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू और चीनी प्रधानमंत्री चाउ एन-लाई की संयुक्त परिकल्पना का सुखद परिणाम है। जल्द ही इस परिसर में चीन सरकार द्वारा प्...