बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- भारत के लिए गौरव का पल: फोटो: नालंदा 01: डॉ राजेश कुमार मिश्र। नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार के सहायक आचार्य और प्रख्यात संस्कृतज्ञ डॉ. राजेश कुमार मिश्र को इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन 15 फरवरी, 2026 को इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रम्बनन देवालय स्थित 'विष्णु मण्डल' में किया जाएगा। इस वैश्विक सम्मेलन में थाईलैंड, चीन, अमेरिका और बैंकॉक सहित दुनिया भर के दिग्गज विद्वान शिरकत करेंगे। खास बात यह है कि डॉ. मिश्र इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र विद्वान होंगे। यह आयोजन दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन और 'विश्व गुरु' भारत की सांस्कृतिक विरासत को साझा करने का एक अनूठा मंच साबित होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.