पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। केन्द्रीय विद्यालय पलामू में कक्षा प्रथम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विद्या प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव स्थल में तब्दील हो गया, जहां बच्चों और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल दिखा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य माणिक कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों का तिलक-चंदन लगाकर, ताज व बैज पहनाकर स्वागत किया। जिससे बच्चों में अपनापन और आत्मविश्वास बढ़ा। मंच संचालन अरविंद कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान शिक्षक इंतखाब आलम को कौशल विकास क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कक्षा द्वितीय व तृतीय के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.