नव दुर्गा के स्वरूपों में सजकर आई बालिकाओं के दर्शन का भाव विभोर हुए भक्त
अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सासनी गेट स्थित महेश्वर कॉलेज मैदान में रविवार को सभी भक्ति के रंग में रंग गए। देवियों के स्वरूप में सजी छोटी-छोटी बालिकाएं लोगों का मन मोह रहीं थीं। कोई दुर्गा बनी तो कोई महागौरी, महाकाली। बच्चियों को देख लोगों के मन मे श्रद्धा उमड़ पड़ी। आदि शक्ति कन्या पूजन समिति ने कन्या पूजन कर देवियों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भव्य आयोजन हुआ। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आदि शक्ति कन्या पूजन समिति द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या पूजन महोत्सव भक्ति भाव से मनाया गया। विधिवत पूजन और हवन के साथ शुभारंभ हुआ। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा। सुबह 11 बजे नव दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। परिजन छोटी-छोटी बच्चियों को देवी स्वरूप में सजाकर लेकर आए। किसी के हाथ में त्रिशूल तो किसी के हाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.