चंदौली, अप्रैल 24 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मसोई गांव में शुक्रवार को भक्ति, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब नव दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आकर्षक झांकियों और "जय श्रीराम" के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र राममय हो उठा।शोभायात्रा शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ होकर मसोई गांव का भ्रमण करती हुई हनुमान मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। तत्पश्चात कथा स्थल पर प्रथम दिवस की श्रीराम कथा का मंगलमय आरंभ हुआ, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मानस परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित यह दिव्य श्रीराम...