पीलीभीत, अप्रैल 1 -- बरखेड़ा। दौलतपुर रोड स्थित मैरिज लॉन में शान्ति कुंज हरिद्वार से आए गायत्री परिजन जयप्रकाश और उनकी टोली द्वारा 29 मार्च से चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा व तीसरे दिन नव दंपत्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ। आस्था, संस्कार और सामाजिक जागरूकता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने पत्नी ममता भोजवाल के साथ विधि-विधान से यज्ञ पूजन कर नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने बताया कि संस्कार, संयम और सहयोग से ही सफल एवं सुखी जीवन का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का समापन प्रतिदिन भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.