रिषिकेष, मार्च 30 -- बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने के लिए बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति का धरना सोमवार को लगातार 80वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी रमेश जुगलान ने कहा कि बीते रोज शिष्टमंडल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से इस विषय पर वार्ता की। इसके बाद मंत्री ने इस मामले में केंद्र सरकार से मिलकर इस समस्या का शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राम प्रसाद उनियाल, सत्य कपरूवान, राजेश कोठियाल, आशुतोष, अविनाश सेमलटी, कमल देव, दिनेश शर्मा और राजेश चमोली आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.