गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के विकास भवन के समीप स्थित ऑडिटोरियम हॉल में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जखनियां विधायक बेदी राम ने सीडीओ आलोक प्रसाद की मौजूदगी में दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें कुल 313 नव चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। जबकि अन्य 11 बाल विकास परियोजनाओं में कुल 1015 चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका समाज के नौनिहालों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं क...