नव चयनित छात्र संसद के सदस्यों ने ली शपथ
सिमडेगा, मई 13 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। जामटोली स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में बुधवार को नव चयनित छात्र संसद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फादर जस्टिन की अगुवाई में किया गया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर फा. जोन, उप प्राचार्य फा. कुलदीप खलखो तथा हाउस को-ऑर्डिनेटर शिक्षकों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शपथ ग्रहण समारोह मौके पर हेड बॉय के रूप में आशुतोष गुप्ता, हेड गर्ल के रूप में अंशु प्रिया, सहायक हेड बॉय के रूप में रेहान मियां तथा सहायक हेड गर्ल के रूप में हीरामणि कुमारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं विद्यालय के अन्य विभागों के मंत्री के रूप में श्वेता डुंगडुंग, एमी डुंगडुंग, सिमरन किंडो, उत्कर्ष कुमार कश्यप, असीम केरकेट्टा, लिजा रोज बाड़ा, रोशन गोप, तुषार लकड़ा, ईशा कुमारी, निहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.