मधेपुरा, फरवरी 26 -- मधेपुरा निज संवाददाता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में नव चयनित अतिथि सहायक प्राध्यापकों को योगदान के पांच महीने बीतने के बाद भी पारिश्रमिक नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। रंगों का पर्व होली नजदीक आते ही पर्व को उत्साहपूर्वक मानने के लिए सभी शिक्षकों की नजर विश्वविद्यालय पर टिकी हुई है। होली में पारिश्रमिक का भुगतान करने को लेकर सभी नव चयनित अतिथि सहायक प्राध्यापक अपने अपने प्रधानाचार्य से आग्रह कर रहे हैं। साथ ही शिक्षकों ने कुलपति के नाम आवेदन भी कुलसचिव को दिया है। बीएनएमयू में सितंबर महीने में करीब तीन सौ अतिथि सहायक प्राध्यापकों का चयन कर योगदान कराया गया था। अतिथि सहायक प्राध्यापकों के योगदान से कॉलेज और पीजी विभागों में शिक्षकों की कमी दूर हुई और पठन पाठन का माहौल बेहतर बना। पांच महीने बीतने पर भी उन्हें...