बागपत, जनवरी 29 -- दाहा। पंजाब के रामपुर स्थित शिव आश्रम से आए बाबा लक्ष्मण गिरी महाराज अपने संत मंडली के साथ बिरला-पुसार मार्ग पर दोघट कस्बे में रुके है। जहां तीन फरवरी को पांच कुंडी महालक्ष्मी विष्णु नव गृह यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। तीन फरवरी को होने वाले यज्ञ को सफल बनाने के लिए संतो की मंडली प्रतिदिन आसपास के गांवों में प्रभातफेरी निकलकर यज्ञ के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। इस मौके पर विक्रम नंद गिरी महाराज, बाबा गौविंद गिरी, बाबा पवन गिरी, बाबा ज्ञान गिरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.