संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद कोतवाली व धनघटा थाना में शनिवार को नव नियुक्त आरक्षी एवं महिला आरक्षियों के लिए परिचयात्मक एवं मार्गदर्शन बैठक हुई। इसमें एएसपी सुशील कुमार सिंह ने पुलिसिंग के मूल सिद्धांतों, कर्तव्यों और जनसेवा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एसपी ने नव नियुक्त आरक्षियों को व्याहारिक प्रशिक्षण के दिए टिप्सबैठक का उद्देश्य उन्होंने नवागत कर्मियों को थाना परिसर की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, ड्यूटी संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तौर-तरीकों से अवगत कराया। साथ ही विभागीय अनुशासन का पालन करते हुए जिम्मेदारियों के निर्वहन पर विशेष जोर दिया। एएसपी ने कहा कि पुलिस का प्राथमिक दायित्व आमजन की सुरक्षा, सेवा और सहायता करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि आरक्षी जनता के प्रति संवेदनशील रहे...