रुद्रपुर, अगस्त 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को नवोदय विद्यालय समिति का स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने तेरी जय नवोदय समूहगान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राग प्रस्तुति, पहाड़ी समूह नृत्य, हिंदी व अंग्रेजी भाषण, प्रेरणादायी समूह गीत, नवोदय जीवन की यादें पर आधारित प्रस्तुति, माइग्रेशन छात्राओं का नृत्य, पहाड़ी एकल गीत, बांसुरी वादन और समूह नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना की झलक पेश की। प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, उत्कृष्टता, सेवा और राष्ट्रहित को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur New...