गुमला, दिसम्बर 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। पीएमश्री जवाहर नवोदय स्कूल मसरिया में कक्षा छठवीं में नामांकन के लिए 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस वर्ष 3556 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल, पारदर्शी और कदाचार मुक्त संचालन के लिए आठ परीक्षा केंद्र तैयार किए हैं। प्रवेश परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने अभ्यार्थियों को निर्देश दिया है कि वे सुबह 10.30 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए, ताकि प्रवेश प्रक्रिया और औपचारिकताएँ समय पर पूरी की जा सकें।विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रखंड मुख्यालयों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बसिया के उर्सुलाइन बालिका हाईस्कूल कोनवीर नवाटोली, चैनपुर के संत अन्ना हाईस्कूल और जिला मुख्यालय के आधा दर्जन स्कूलों...