देवघर, अप्रैल 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया में शुक्रवार को पटना संभाग अंतर्गत रांची क्लस्टर का दो दिवसीय संकुल स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के छह नवोदय विद्यालयों की कुल 90 बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या सुषमा वर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विभिन्न विद्यालयों से आए अतिथि शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्राचार्या ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ मैदान में अपना प्रदर्शन किया। आयोजन समिति के अनुसार, इस संकुल स्तरीय प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.