मधुबनी, दिसम्बर 16 -- मधुबनी,निज संवाददाता । रांटी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नाश्ता वितरण के दौरान हुई धक्का मुक्की के बाद दो गुटों के छात्रों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में एक छात्र को मामूली चोट आई है। घायल छात्र का इलाज स्थानीय स्तर पर ही कराया गया और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा के कारण विद्यालय के अधिकतर शिक्षक और शिक्षाकर्मी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लगे हुए थे। इसी बीच शाम को नाश्ता वितरण के दौरान कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों के बीच धक्का मुक्की हो गई। मामूली विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और मंगलवार को दोनों गुटों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम चंदन कुमार झा, एसडीपीओ-2 और भारी संख्या में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.