बगहा, अगस्त 1 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।स्कूल के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण में सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन भरा जा रहा है, तथा इसके आवेदन की अन्तिम तिथि को 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त, 2026 कर दिया गया है, विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना है। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य तारा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिये आवेदन पत्र एवं विवरणी नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- जवाहर नवोदय में प्रवेश के लिए करें आवेदन शिक्षकों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक आवेदन की अपील की। विद्यालय के वरिष्...