नवोदय विद्यालय में 11वीं विज्ञान संकाय में नामांकन शुरू
रांची, जुलाई 11 -- खूंटी, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय, खूंटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान संकाय) की रिक्त 12 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय खूंटी के नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जो झारखंड राज्य के किसी भी बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं उत्तीर्ण किये हो वे रिक्त पदों में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विज्ञान संकाय में 12 सीटें रिक्त हैं, जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवास, भोजन, पुस्तकालय, खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों की उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्राचार्य आर के सिंह ने जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.