नवोदय विद्यालय में सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा, छात्र लापता
इटावा औरैया, सितम्बर 23 -- भरथना। जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हो में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कक्षा आठ का एक छात्र लापता हो गया। घटना की जानकारी से परिजनों से लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस व प्रशासनिक अफसर पहुंचे और छानबीन शुरू की। देर रात तक छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्रावास में ही रहते हैं। बुधवार की सुबह विद्यालय के स्टाफ को पता चला कि नगला ताल समथर काथा का रहने वाला कक्षा आठ का छात्र लापता है। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिजन विद्यालय पहुंचे। परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि कक्षा 11 में पढ़ने वाले कुछ बिगड़ैल छात्रों ने मंगलवार को अपने जूनियर कक्षा आठ के चार बच्चों के साथ मारपीट की थी। छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.