रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सड़क हादसे में नवोदय विद्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी की मौत हो गई। पैदल जा रहे संविदा कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उगना एस्कॉर्ट पिथौरागढ़ निवासी संतोष कुमार, करीब 9 माह पूर्व नवोदय विद्यालय में संविदा के पद पर कार्यरत थे। सोमवार रात करीब 9 बजे नवोदय कैंपस से बाहर पैदल निकले थे। इसी दौरान गाबा चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 पर सूचना दी और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल संतोष कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतोष के परिवार में पत्नी रूपा और 16 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.