अररिया, अप्रैल 13 -- अररिया, वरीय संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया आरएस में महान आंचलिक कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित फणीश्वर नाथ रेणु जी की आदमकद प्रतिमा पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह व कला शिक्षक मूर्तिकार राजेश कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों सहित हिंदी प्रवक्ता आर के चौधरी, खुशबू कुमारी, ए पंकज, दीपक कुमार, चन्द्र प्रकाश आदि सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कला शिक्षक राजेश कुमार ने बच्चों को इस अवसर पर रेणु जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला साथ ही आर्ट क्लब के माध्यम से रेणु जी पोट्रेट रचना रेखांकन बच्चों ने तैयार किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि रेणु जी अपनी कालजयी रचना...