नवोदय विद्यालय में रक्षा बंधन पर्व उल्लास पूर्वक मना
मिर्जापुर, अगस्त 28 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कलां में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली एवं खेल भावना का संदेश दिया गया। वहीं रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उपप्राचार्य संजय सिंह ने कहा कि खेल और संस्कार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.