रुद्रपुर, मार्च 25 -- खटीमा, संवाददाता। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में बालिकाओं के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान समय में शिक्षा, कॅरियर और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था। समग्र शिक्षा, ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र में विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडेय ने सेमिनार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आमंत्रित विशेषज्ञों का स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक निर्मल न्योलिया ने सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को जीवन कौशल, कॅरियर विकल्पों और आत्मविश्वास के विकास से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सेमिनार में आमंत्रित विशेषज्ञ प्रभु नाथ, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.