गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बस्ती के रहने वाले शिक्षक अभय सिंह की सड़क हादसे में मौत और भोजन की गुणवत्ता आदि को लेकर पीपीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को दिनभर हड़कंप मचा रहा। शिक्षक को न्याय की मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठ गए। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर छात्र नारेबाजी करते रहे। खुद को कमरों में बंद कर भोजन का बहिष्कार कर दिया। यही नहीं, विरोध में परीक्षा की कॉपियां सादी छोड़ दीं, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। प्रकरण में दिवंगत शिक्षक की पत्नी का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया। इसमें उन्होंने प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र मंगलवार को सुबह से ही धरने पर बैठ गए। बैनरों पर 'जस्टिस फॉर अभय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.