हाजीपुर, अप्रैल 18 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बाफरपुर शर्मा में पांच दिवसीय द्वितीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य स्काउट-गाइड छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं आत्मनिर्भरता का विकास करना है। जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज के नेतृत्व में संचालित शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिला संगठन आयुक्त के मार्गदर्शन में स्काउट मास्टर मोहम्मद शाहनवाज आलम एवं गाइड कैप्टन निशि चंद्रवंशी ने बच्चों को विभिन्न स्काउट-गाइड गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को प्राथमिक उपचार, गांठ बांधने की विधि, टेंट लगाना, ध्वज शिष्टाचार, टीम वर्क, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.