मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में नवोदय विद्यालय में नामांकन का कटऑफ अनारक्षित में 98 फीसदी पर गया है। मंगलवार को नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन को लेकर मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।जिले में आरक्षित में 93 फीसदी कटऑफ रहा है। प्रखंडवार कटऑफ कितना रहा है, इसकी लिस्ट जारी की गई है। अलग-अलग प्रखंडों में अनारक्षित में 95 से 98 फीसदी तक कटऑफ रहा है। इसी के आधार पर बच्चों का मेरिट रैंक भी जारी किया गया है। आरक्षित में कोटिवार अलग-अलग कटऑफ जारी किया गया है। इसमें ओबीसी में 93 फीसदी तो अनु.जाति का 95 फीसदी कटऑफ गया है। जिले में 4 हजार से अधिक छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। 80 सीट पर नामांकन को लेकर यह परीक्षा ली गई थी। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जिलावार कटऑफ सूची जारी की गई है।नामांकन के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.