नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय कला उत्सव 10 से, 25 विद्यालय लेंगे भाग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में 10- व 11 सितंबर को कला उत्सव के अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में संगीत व कला के विभिन्न विधाओं में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ एके पांडेय ने बताया कि कला उत्सव के अंतर्गत गायन, वादन, कहानी वाचन व दृश्य कला के अंतर्गत पेंटिंग, मूर्तिकला एवं टॉय निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में (लखनऊ ए) संकुल के 25 जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगे क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दो दिवसीय संकुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.