भागलपुर, फरवरी 14 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। जिला स्तर पर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में डीपीओ भागलपुर बबीता कुमारी, प्राचार्य संजय कुमार चौधरी, डॉ. चंदन कुमार प्रभारी प्राचार्य ललित नारायण बालिका विद्यालय भ्रमरपुर, जिला शिक्षा विकास परियोजना के उपेंद्र कुमार आदि ने प्रेरणा उत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की। बबीता कुमारी ने कहा कि प्रेरणा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की आधारशिला है जहां विरासत और नवाचार का मिलन होता है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत और भारत@ 2047 जैसे विषयों पर स्पीच, निबंध प्रतियोगिता, नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर अव्वल 15 छात्र एवं 15 छात्रा का चयन किया गया। मौके पर आरएस राणा, बीसी झा, अजीत कुमार, अभिमन्नु कुमार, अमूल्य कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.