अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा। जयगोविन्द पब्लिक स्कूल जोया में गुरुवार को कक्षा छह के लिए नवोदय विद्यालय में चयनित छह-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उपरोक्त सभी चयनित बच्चों का प्रवेश अब नवोदय विद्यालय अमरोहा तथा नवोदय विद्यालय संभल में कक्षा छह में होगा। स्कूल प्रबंधक सरल कुमार एवं प्रधानाचार्य रिफाउल हसन ने बच्चों का ट्राफी देकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्टाफ भी मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...