नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 तक बढ़ी
छपरा, अगस्त 8 -- परसा/दरियापुर, एक संवाददाता। देवती स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य देवाशीष सिन्हा ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देश पर प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए तिथि दूसरी बार विस्तारित की गई है।पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन 7 अगस्त को प्राप्त समिति के निर्देश के बाद इसे बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तक जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 3090 छात्र-छात्राओं ने छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह भी पढ़ें- JNVST 2027: कक्षा 6 में दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.